♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी का जिलाधिकारी व जिला न्यायाधीश ने किया निरीक्षण**

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava

गाजीपुर 30 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला एवं माननीय जनपद न्यायाधीश श्री जयप्रकाश यादव द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परिसर की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्प्रेक्षण गृह में बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीलिंग फैन के स्थान पर वॉल फैन लगाए जाएं। साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से परिसर में खेलकूद की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कराया जाए। उन्होंने परिसर की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग कराने तथा पूरे परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सम्प्रेक्षण गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी में रहने वाले बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान दीवारों पर पेंटिंग कराने के कार्य में शिथिलता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित कर्मचारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की, साथ ही प्रभारी अधीक्षक राम अचल तथा लिपिक संजय यादव को स्पष्टीकरण तथा वेतन अवरुद्ध किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से दुरुस्त करने तथा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]