♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*आरआरसी सेंटरों पर ताला मिला तो प्रधान और सचिव होंगे जिम्मेदार: डीएम*

 

GRNews Network & Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर : जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज आडिटोरियम हाल में बैठक का आयोजन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में जिले के 167 प्रशासकों एवं सचिवों ने भाग लिया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में घर-घर से कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को 100ः सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि गीले और सूखे कूड़े को (घर/दुकान) पर ही अलग-अलग किया जाए। सचिवों को निर्देशित किया गया कि वे आम जनता को इसके प्रति जागरूक करें। जिले में बने आर आर सी सेन्टर को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो सके, किसी भी आर0आर0सी सेंन्टर पर ताला ना लगा रहें नहीं तो इसकी जिम्मेदारी प्रधान और सचिव की होगी। कहा कि सेंन्टरों पर यूजर चार्ज लगाया जाय जो भी लोग उसे करेंगें और उसका यूजर चार्ज देंगे, सेंन्टरों पर कबाड़ी वालों का चयन करें तथा उनसे एग्रीमेंट करा लिया जाये। गौशाला संचालक यह सुनिश्चित कर ले कि कही गौशालाओ पर हरा चारा की कमी ना गौशाला संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने निर्देश दिया कि एक नोडल अधिकारी नामित किया जाये जो प्रत्येक बुधवार को गॉवो, स्कूल, कालेजो, आवागमन वाले बाजारो का स्थलीय निरीक्षण कर वहा साफ-सफाई का जायजा लेते हुए गौशालाओ एंव आर आर सी सेन्टरो का निरीक्षण करेगे।

जिलाधिकारी ने सभी प्रशासकों और सचिवों को चेतावनी दी कि यदि उनके कार्यक्षेत्र में गंदगी या कचरा प्रबंधन में ढिलाई पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि आम जनमानस के स्वास्थ्य से जुड़ा संवेदनशील विषय है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का जमीनी स्तर पर कड़ाई से पालन होना चाहिए। सभी प्रशासक और सचिव अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लें और अपने-अपने क्षेत्रों को आदर्श व स्वच्छ बनाएं। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने आगामी दिनों में औचक निरीक्षण करने की बात कही, ताकि कार्यों की वास्तविक प्रगति को परखा जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]