जिला सामान्य समिति, दिशा की बैठक 22 जून को अध्यक्षता करेंगे सांसद अफजाल अंसारी*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 17 जून, 2026 (सू0वि0)- परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण महेन्द्र प्रताप यादव ने बताया है कि जनपद स्तरीय जिला समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा), गाजीपुर की बैठक अफजाल अंसारी, मा0 सांसद/अध्यक्ष, जिला समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा), की अध्यक्षता में दिनांक 22.06.2026 को पूर्वाह्न 10.00 बजे राइफल क्लब, कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आहूत की गयी है। इस बैठक में मा0 सांसदगण, मा0 विधायकगण, मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत गाजीपुर, मा0 अध्यक्ष नगर पालिका गाजीपुर, मुहम्मदाबाद व जमानियां, मा0 प्रमुखगण व अन्य मा0 सदस्यगण एवं जनपद के समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण प्रतिभाग करेंगे। उक्त बैठक में केन्द्र वित्त पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जायेगा।
…………………………….







