♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पर अपमानजनक बयान एवं महिला आरक्षण विधेयक के विरोध के खिलाफ महिला प्रतिनिधि मंडल का जन आक्रोश प्रदर्शन**

GRnews Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 13 मई स्थानीय सरजू पांडे पार्क में महिला प्रतिनिधि मंडल द्वारा महोबा के सांसद अजेंद्र सिंह द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति की गई अमर्यादित एवं अपमानजनक टिप्पणी तथा महिला आरक्षण विधेयक के विरोध के खिलाफ जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम की अगुवाई गाज़ीपुर की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने की। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की भावनाओं और विश्वास का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में उनके सम्मान पर की गई टिप्पणी पूरे देश का अपमान है, जिसे मातृशक्ति कभी स्वीकार नहीं करेगी।

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने महिला आरक्षण विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कानून देश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले इस विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की अनदेखी करने का कार्य किया है। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी एवं अपमानजनक भाषा किसी भी लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।

 

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दोनों मुद्दों की कड़ी निंदा की तथा विपक्ष से सकारात्मक राजनीति एवं महिला सम्मान के प्रति गंभीरता दिखाने की अपील की। अंत में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, महिला सम्मान एवं लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]