
विधानसभा में गूँजेगी शहीद स्मारक महाविद्यालय की छात्रा अमृता राय की आवाज़; जिला स्तरीय युवा संसद में मारी बाजी*

«GRNews Network & Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
* गाजीपुर | 28 फरवरी, 2026*
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के तत्वावधान में आज आयोजित ‘जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2026’ में शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय की छात्रा अमृता राय ने अपनी वाक्पटुता और तार्किक कौशल का लोहा मनवाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही अमृता ने राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
अमृता राय अब उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गाजीपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यह पहली बार है जब महाविद्यालय की किसी छात्रा ने इस स्तर पर सफलता प्राप्त कर विधानसभा तक का मार्ग प्रशस्त किया है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि यह हमारे महाविद्यालय के इतिहास की एक अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। अमृता की इस सफलता ने न केवल कॉलेज का मान बढ़ाया है, बल्कि जिले के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का मार्ग खोला है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह विधानसभा में भी अपने ओजस्वी भाषण से गाजीपुर का गौरव बढ़ाएंगी।
प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल ने अमृता के विषय ज्ञान और प्रस्तुतीकरण की सराहना की। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों और छात्रों ने अमृता राय को इस बड़ी जीत पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

















