
दिल्ली सड़क हादसे में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह के भतीजे रघुराज प्रताप सिंह का निधन, गाज़ीपुर में शोक की लहर**

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava
सेवराई/गाजीपुर : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जमानियां विधानसभा क्षेत्र से विधायक ओमप्रकाश सिंह के इकलौते भतीजे तथा छोटे भाई शैलेश सिंह के पुत्र रघुराज प्रताप सिंह का दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार दिल्ली में हुए सड़क हादसे में रघुराज प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रघुराज प्रताप सिंह के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में कोहराम मचा हुआ है।इस हृदयविदारक घटना पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।







