♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*नीलम ने गाजीपुर जनपद का बढाया मान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। भारत सरकार ने नगर क्षेत्र के नवकापुरा निवासी श्रीमती नीलम को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत करने व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त आईएएस से मंगलवार के दिन लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात कर सभी को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मुख्यमंत्री के एक्स हैडल से जारी हुए फोटो की चर्चा स्थानीय लोगो में दिनभर चलती रही और नवकापुरा स्थित उनके घर पर हर्ष व्याप्त है। नीलम के पति जीएसटी कमीश्नर लखनऊ विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नीलम 2010 बैंच की पीसीएस अधिकारी रही है जो वर्तमान में सहायक निदेशक चिकित्सा शिक्षा लखनऊ के पद पर अपनी सेवा दे रही है, इनके कार्यो एव दायित्यो का मूल्याकन करने के उपरान्त भारत सरकार ने इन्हे आईएएस के पद पर 9 जुलाई को प्रोन्नत किया है और आज मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी आईएएस को लोकभवन लखनऊ बुलाकर बधाई दी। शासन के मंशानुरूप प्रदेश के साथ अपने जनपदवासियों को चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में अच्छी सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए प्रयासरत रहेगी। इनके इस उपलब्धि का श्रेय अपने क्षेत्राधिकारी के पद से सेवानिवृत्त पिता स्व राजदेव यादव को दिया जो पुलिस पेंशनरो की सेवा करते हुए जनपद को प्रदेश मे प्रथम स्थान तक पहुंचाया था। इस अवसर पर अभिषेक यादव, राजेश यादव, सुग्रीव, विनोद, राजन, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]