♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मनीष हत्याकांडः दो इनामी शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार* ।

GRNews Network**  editor in chief ved Parkash Srivastava

वाराणसी। वाराणसी के मनीष सिंह हत्याकांड में फूलपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को एक साहसिक मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के दो इनामी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है।

पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि मनीष हत्याकांड के फरार आरोपी आशीष राजभर और मनीष राजभर ग्राम कठिराव खरका के पास एक जर्जर ईंट-भट्टे में छिपे हैं। पुलिस टीम ने जब घेराबंदी की, तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियां दोनों अभियुक्तों के पैरों में लगीं, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े और उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया गया। उनके पास से दो .315 बोर के तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।

विदित हो कि 26 अप्रैल 2026 को घमहापुर में एक मामूली सड़क दुर्घटना के बाद भीड़ ने चालक मनीष सिंह की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।डीसीपी लेडी सिंघम नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में फूलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में खौफ है और पीड़ित परिवार को इंसाफ की उम्मीद जगी है। फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]