♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस नेता जनक कुशवाहा की बिटिया के स्वर्गवास के बाद कांग्रेस पार्टी ने दी श्रद्धांजलि*

GRNews Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर के वरिष्ठ नेता और मोहम्दाबाद से विधानसभा प्रत्याशी रहे जनक कुशवाहा की बिटिया के स्वर्गवास के बाद कल दिनांक 16 सितंबर को कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जनक कुशवाहा के गांव बरेजी, बाराचंवर, गाजीपुर पहुंचे और बिटिया स्व० खुशबू कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भगवान से प्रार्थना की कांग्रेस नेता जनक कुशवाहा की बिटिया स्वर्गीय खुशबू कुशवाहा को भगवान अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
नोनहरा कांड में मृतक सियाराम उपाध्याय की दुखद मौत पर दुख व्यक्त किया ।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने जनक कुशवाहा की बिटिया के शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पत्रकारों से भी बात की और कहा कि जनक भाई को पुत्री शोक से हम सब मर्माहत हैं और उसके आत्मा की शांति के लिए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, इस दौरान एक सवाल के जवाब में जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस की बर्बरता का चेहरा सबके सामने आया, बाराबंकी, रायबरेली, बलिया और गाजीपुर की घटना में पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को ही निशाना बना रही है, गाजीपुर के नोनहरा कांड में तो सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के एक दिव्यांग और ईमानदार कार्यकर्ता ने पिटाई में अपनी जान गंवा दी, और प्रशासन और शासन स्तर पर बिना एफआईआर किए लीपापोती की जा रही है, इस थाना नोनहरा कांड के तत्काल बाद पीड़ित ब्राह्मण परिवार के यहां सबसे पहले पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय जी के आने के बाद भाजपा नेताओं में बेचैनी मची हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं में आपस में होड़ लगी है कि कौन प्रशासन से समझौता कराएगा। हालांकि हमारे नेता अजय राय और कांग्रेस पार्टी इस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुई है, मृतक सियाराम उपाध्याय के पीड़ित परिजनों से मिलकर अजय राय ने उनके हर दुख में उनका साथ देने की बात की है, और उन्हें न्याय के लिए हर सहयोग का वायदा भी किया है।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष सुनील राम, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विद्याधर पांडे राजेश गुप्ता, गयासुद्दीन झुन्ना शर्मा विनोद सिंह शशि भूषण राय अखिलेश शंभू, कुशवाहा ओम प्रकाश पासवान आलोक, राजेश, देवेंद्र आदि लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]