
*होली पर्व खाद्य पदार्थों में मिलावट के रोकथाम हेतु प्रभावी अभियान चलाकर 11नमूना संग्रहित**

GRnews Network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर 07 मार्च, 2025 (सू0वि0) – जनपद में आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य सें अभिसूचना आधारित प्रभावी विषेश अभियान चलाकर कुल 11 नमूना संग्रहित किया गया एवं सूजी, आटा (अमृत भोग ब्राण्ड) निर्माता के 26 किलोग्राम के मूल पैक में व मटर दाल (राजश्री ब्राण्ड) का 1229 किलोग्राम अनुमानित मूल्य रू0-49017/- (उन्चास हजार सत्रह रूपये मात्र/-) का खाद्य पदार्थ सीज किया गया, विस्तृत विवरण निम्नवत है- फर्म-षिव षक्ति सुगर सप्लायर्स युसुफपुर मार्केट मुहम्मदाबाद गाजीपुर स्थित के प्रतिश्ठान से सूजी का 01 नमूना संग्रह करके 47 किलोग्राम सूजी सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य रू0-1645/- है। आटा (अमृत भोग ब्राण्ड) निर्माता के 26 किलोग्राम के मूल पैक में का 01 नमूना संग्रह करके 284 किलोग्राम आटा (अमृत भोग ब्राण्ड) सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य रू0-9656/- है। मटर दाल (राजश्री ब्राण्ड) का 01 नमूना संग्रह करके 898 किलोग्राम मटर दाल (राजश्री ब्राण्ड) सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य रू0-37716/- है। षालू स्वीट हाउस कठवामोड़ के प्रतिश्ठान से- मिल्क केक का 01 नमूना व पनीर का 01 नमूना, राज किराना स्टोर भदौरा, जमानिया, गाजीपुर स्थित अफजल के प्रतिश्ठान से- बेसन का 01 नमूना एवं चना का सत्तू का 01 नमूना, फूली दिलदारनगर, गाजीपुर स्थित कयामुद्दीन के प्रतिश्ठान से- पापड़ का 01 नमूना व सरसों तेल का 01 नमूना। चौरसिया इण्टरप्राइजेज, जमानिया कस्बा, गाजीपुर स्थित राजेष कुमार चौरसिया के प्रतिश्ठान से- मिर्च पाउडर का 01 नमूना व हल्दी पाउडर (भोला इण्दिष ब्राण्ड) का 01 नमूना लिया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।
नमूना संग्रह की कार्यवाही सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर एवं गुलाबचन्द गुप्त वरिश्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ0 तूलिका षर्मा, राजीव कुमार सिंह, विरेन्द्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गयी।


















