
महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र गाजीपुर द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए 05 परिवारों की कराई गई विदाई ।*

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में दिनांक *23.01.2025* को परिवार परामर्श केन्द्र गाजीपुर में पति-पत्नी के विवाद से सम्बन्धित कुल *17 प्रकरण* को सुना गया, जिसमें काफी समय से विवादित चल रहे *05 प्रकरण* में दोनो पक्षो को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुलाकर विदाई करायी गयी । 02 प्रकरण में वादी के बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित होने के कारण पत्रावली बंद कर दी गई । 03 पारिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। शेष 07 परिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई इन सभी प्रकरण के निस्तारण में कमरूद्दीन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी संध्या, आरक्षी शिव शंकर यादव, महिला होमगार्ड विमला आदि लोग प्रमुख थे ।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








