
हत्यारोपी अभियुक्त गिरफ्तार

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 644/2024 धारा 103(1) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित घटना मे संलिप्त अभियुक्त करन कुमार बिन्द पुत्र स्व0 धर्मदेव बिन्द निवासी ग्राम बरहनिया (मिश्रवलिया) थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष को आज दिनांक 05.12.2024 को प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय मय हमराह रेलवे स्टेशन पूर्वी छोर गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया । जिसके पास से आलाकत्ल बरामद किया गया । गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
विवरण पूछताछ— अभियुक्त करन कुमार बिन्द उपरोक्त से घटना के बारे मे पूछताछ किया गया तो बताया कि मुझसे बहुत बड़ी गलता हो गयी । मैं सटरिंग का काम करता हूं तथा साथ में ही काम करने वाले अपने ही ग्राम सभा के पचंवटिया के रहने वाले लड़के विशाल बिन्द पुत्र जितेन्द्र बिन्द की दिनांक 28.11.2024 को दोपहर में फुल्लनपुर काली नगर कॉलोनी श्यामदेव बिन्द के डेरे में पहले उसके सिर में हथौड़ी मार कर हत्या करने के बाद बगल में रखी चारपाई में से लोहे की ब्लेड से रस्सी काटकर उसी रस्सी के फंदे से छत के छल्ले में बांध कर विशाल बिन्द को लटका दिया जिससे किसी को शक न हो कि उसकी हत्या हुई है। उसके बाद मैं वहां से चल गयl







