*भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुराना रामनगर मॉडर्न लॉन में सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला का आयोजन ||* *पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में बहुत बड़े- बड़े काम हुए अब भारत किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है – सौरभ श्रीवास्तव (विधायक ) |*|

G R News एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव*
वाराणसी :- भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 28 अगस्त बुधवार को पुराना रामनगर मॉडर्न लॉन में सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला आहूत की गई जिसमें मुख्यअतिथि कैंट विधानसभा के लोकप्रिय युवा विधायक सौरभ श्रीवास्तव साथ में महानगर उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मधुकर चित्रांश रहे | सदस्यता अभियान कार्यशाला में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में बहुत बड़े- बड़े काम हुए अब भारत किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है | सदस्यता अभियान सिर्फ पार्टी के लिए सदस्य बनाने का अभियान नहीं है बल्कि इसके माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच बनानी है और जनता को बदलते हैं भारत की तस्वीर पहुंचानी है ऐसे लोगों को पार्टी में जोड़े जो भाजपा के विचारधारा पर विश्वास करते हो और राष्ट्र व समाज के निर्माण में योगदान दे सके |
कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ इस अभियान को बढ़ाना है सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ना है मंडल प्रभारी मधुकर चित्रांश जी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास भी होगा और उनकी जनता तक पहुंच बढ़ेगी इसलिए कर्तव्य निष्ठता के साथ इस काम को करें है |
सदस्यता कार्यशाला में प्रमुख रूप से महानगर मंत्री डॉक्टर अनुपम गुप्ता, पूर्व सभासद नंदलाल चौहान, मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, अशोक जायसवाल,जितेंद्र पांडेय, प्रीति सिंह,लल्लन सोनकर, अमित सिंह ‘चिंटू’,मोनिका यादव, विमलेश सिंह,राजेन्द्र शंकर, भूपेंद्र साहू,बबलू साहनी,अभिषेक कुमार पटेल,विनोद पटेल,सुनील श्रीवास्तव, मनोज यादव,सुनील सिंह,रघुराज रंजय सिंह,गौरव मोदनवाल, विशाल जायसवाल,मुन्ना निषाद,अर्जुन शर्मा, दीपक चौहान,रमेश साहनी, सुरेंद्र नाथ,संजय वाल्मीकि, अन्नपूर्णा मौर्य, कंचन निषाद,अर्चना सिंह,अभय द्विवेदी,मनोज मौर्य,शिवचरण चौहान,दीपक सेठ,दीपक श्रीवास्तव, अविनाश पंकज बारी,दिलीप पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ||








