♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राहुल सहित कॉंग्रेस के डीएनए में ही हिन्दू विरोध है – प्रमोद वर्मा**

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर जखनिया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में हिंदू समाज को हिंसक और हिंसा फैलाने का जिम्मेदार बताने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त किया और कहा राहुल गांधी देश में रहने वाले बहुसंख्यक समाज के खिलाफ ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं कर सकते, उनको अपने शर्मनाक बयान के लिए हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा राहुल गाँधी सहित कांग्रेस का डीएनए में ही हिन्दू विरोध है। वर्मा ने कहा हिंदू धर्म ही एकमात्र ऐसा धर्म है जो सभी के कल्याण की कामना करता है। हमारे उपनिषद कहते हैं “सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।।”
सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े। वर्मा ने कहा हर हिंदू धर्म के आयोजनों में क्या नारा लगता है “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो” इतने व्यापक सोच के हिंदू सनातन धर्म को कुछ लोग कितना संकुचित कर रहे हैं, हमें दुख है। हे प्रभु इन अज्ञानियों को सद्बुद्धि दें। वर्मा ने कहा यही बातें अगर राहुल गांधी ने दूसरे धर्म के बारे में कहीं होती तो अब तक उनके सर तन से जुदा होने के नारे लगने शुरू हो गए होते और हमला भी हो चुका होता। वर्मा ने कहा कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह बार-बार हिंदू धर्म पर आक्षेप करते हैं, राहुल गांधी व उनकी पार्टी एक सोची समझी साजिश के तहत हिंदू व हिंदू धर्म पर आघात कर रही है। यह जब सत्ता में रहे बड़े से बड़े दंगे तुष्टिकरण के कारण करवाए। आज जब सत्ता से दूर है तो यह धर्म के आधार पर देश को जातियों में बाटकर अलग करना चाहते हैं। जो भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रहते कभी संभव नहीं है। यहां का हिंदू समाज जागृत है, जब हजारों सालों के गुलामी हम हिंदुओं का कुछ नहीं कर सकी तो ऐसे लोगों की सोच हमारे समाज को नहीं बांट सकती। हिंदू समाज सहिष्णु है, सद्बुद्धि से काम करता है और समय आने पर ऐसे बुद्धिहीन लोगों को सबक भी सिखाता है। वर्मा ने देशवासियों से अपील किया सभी साथ रहे संगठित रहे और ऐसे बयान बाजी करने वालों का उचित जवाब दें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]