♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गोपाल यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न

GRNews network editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर 3 अक्टूबर । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इस बैठक में चुनाव आयोग एवं मोदी सरकार द्वारा एस आई आर और एस ए आर की प्रक्रिया अपनाकर की जा रही वोट चोरी,खाध पदार्थों के दामों में बेतहाशा इजाफा,खराब कानून व्यवस्था,पेपर लीक पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।

इस बैठक मे दिनांक 5 अक्टूबर को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के प्रत्याशी लाल बहादुर यादव और स्नातक एम एल सी के उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा के नामांकन में दिनांक 6 अक्टूबर को कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में वाराणसी चलने का आह्वान किया गया।

इस बैठक में दिनांक 4अक्टूबर को चुनाव आयोग की फितरत, बेईमानी के खिलाफ बंशी बाजार स्थित पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन से लंका होते हुए सरजू पांडे पार्क तक आयोजित लोकतंत्र बचाओ -देश बचाओं पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने का भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया।

इस बैठक में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा जनता की अदालत में अपनी हार सुनिश्चित देख मोदी सरकार चुनाव आयोग से मिलकर वोट चोरी करने की साज़िश रच रही है। समाजवादी पार्टी इस देंश के लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। हम मोदी सरकार और चुनाव आयोग की इस नापाक साजिश को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने देंगे।

देश में बेतहाशा बढ़ रही मंहगाई और खराब कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में खुन सस्ता हुआ है उसके अलावा सब कुछ मंहगा। आम आदमी के जान की कोई कीमत नहीं रह गयी है, दिनदहाड़े गोलियां चल रही है, सत्ता और पुलिस संरक्षित अपराधियों को न कानून का डर है न पुलिस का खौफ। निडर होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर खुलेआम घूम रहे हैं। तहसील और थाने वसूली के केन्द्र बन गये है। आम आदमी की थाने और तहसील में कोई सुनवाई हो रही है। वह न्याय और इंसाफ की तलाश में दर दर की ठोकर खा रहा है। लगातार डीजल पेट्रोल और ईंधन गैस की कीमतों में वृद्धि से भी आमजन त्रस्त और पस्त है। गरीब का चूल्हा जलना मुश्किल है। लगातार पेपर लीक से बेरोजगार युवाओं का भविष्य अंधेरे में है। प्रतियोगी परीक्षाओं की के लिए लांघती उम्र और भविष्य की चिंता ने उनकी नींद उड़ा दी है। लेकिन सरकार इन सवालों से बेपरवाह होकर केवल पूंजीपतियों के हित साधना में व्यस्त हैं। उसको न किसान की, न नौजवान की , किसी की भी चिंता नहीं है।

इस बैठक में मुख्य रूप से पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, निजामुद्दीन खां,गोरख यादव, सुशील जायसवाल, मुन्नीलाल राजभर, रामजन्म चौहान, अशोक कुमार बिन्द, सत्येन्द्र यादव सत्या, अमित ठाकुर, कमलेश सोनकर,पप्पू कुशवाहा, राहुल निषाद, राजेश यादव, बलिराम यादव, रजनी कान्त यादव,सुबच्चन यादव,विजय शंकर यादव, दिनेश यादव , अदनान खां,मदन यादव आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]