
*छात्रों ग्रामीणों का जज्बा, श्रमदान से बनवाया 200 मीटर लंबी सड़क,जो गांधी जयंती के दिन छात्रों, ग्रामीणों को लेकर चली

GRNews Network & YouTube news chainal** editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 2जनपद के मोहम्मदाबाद तहसील के भांवरकोल ब्लाक अंतर्गत टोडरपुर ग्राम सभा जिसकी आबादी लगभग 5000 की है और लगभग ढाई हजार के लगभग मतदाता भी है विधानसभा एवं तहसील मोहम्मदाबाद के क्षेत्र पंचायत भांवरकोल के क्षेत्र में आने वाला गांव जिसके ग्रामीणों ने अपने शारीरिक मानसिक आर्थिक सहयोग के जज्बे से बिना किसी जनप्रतिनिधि की निधि के सहयोगके गांव के ही दो छात्र गोपाल जी एवं दीपक यादव की सोच का मूर्त रूप है जो 200 मीटर सड़क बनी इन दोनों छात्रों के इस रचनात्मक विकास को अपने विचारों से मानसिक बल देने वाले लक्ष्मी यादव सूर्यदेव सिंह दरोगा राय साधुबाद के पात्र हैं जिन्होंने गांव के इन छात्रों के रचनात्मक ऊर्जा को सम्बल दिया ।जेसीबी ट्रैक्टर ट्राली से ईट भट्ठे से ईट की टुकड़ियों को ट्रैक्टर ट्रॉली से ढो कर कर सड़क बनाने का काम शुरू आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सभी स्कूल के छात्र ग्रामीणों का आवा गमन इस 200 मीटर लंबे मार्ग से प्रारंभ हो गया है वीरपुर बैंक से होकर टोडरपुर होते पालिया जाने वाले यह मार्ग जो इतना क्षतिग्रस्त था कि चलने लायक ही नहीं था इन गांवों के पढ़ने वाले छात्रों ग्रामीणों ने मन बनाया की सड़क को बनवाया जाए जाए इस लगभग 200 मीटर लंबे बने इस मार्ग को बनवाने की सुधि कभी भी विधानसभा क्षेत्र पंचायत ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों को नहीं हुई किंतु विकास के लिए समर्पित भाव के लिए जिन ग्रामीणों ने यह वीणा उठाया उनमें दीपक यादव गोपाल जी,लक्ष्मण यादव सुखदेव सिंह, दरोगा राय आदि ने जनपद के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस सड़क के निर्माण में दरोगा राय,दीपक यादव ,विक्रम यादव,, गंगासागर यादव, गोपाल जी, गोरख यादव, सूर्यदेव सिंह, गुड्डू यादव, दीना यादव, धर्मराज यादव, बूटन यादव ,राम शीर्ष उर्फ कल्लू यादव, राम प्रकाश, लक्ष्मण प्रजापति ,शिवजी प्रजापति, राम प्रकाश एवं लक्ष्मण यादव न्यू यादव का समस्त परिवार तथा धर्मेंद्र यादव आदि की ही चर्चा क्षेत्र में हो रही है








