अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुबोध कांत सहाय का जन्मदिन मनाया ,कायस्थ महासभा गाजीपुर ने

गाजीपुर 11जून अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के पुर्व गृह राज्यमंत्री माननीय सुबोधकांत सहाय जी का जन्म दिन समारोह महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर आयोजित हुआ।
इस अवसर पर महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना किया।
इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई देते हुए दीर्घायु होने की कामना किया और उन्हें देश का महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी संभाली है कायस्थ समाज निरंतर संगठित और मजबूत हुआ है तथा इनके नेतृत्व में पूरे देश में कायस्थ महासभा का विस्तार हुआ है। उनके कुशल नेतृत्व,कड़ी मेहनत और मशक्कत के चलते समाज में पुनः राजनैतिक एवं सामाजिक चेतना का पुनर्जागरण हुआ है। उनके नेतृत्व में कायस्थ समाज अपनी राजनैतिक भागीदारी और हक-हकूक के सवाल पर मुखर हुआ है।
इस समारोह में मुख्य रूप से प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, गुलाब लाल श्रीवास्तव,पियूष श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव,हरिश्चंद्र गौड़,परमानन्द श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव,कमल प्रकाश श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर,गौरव श्रीवास्तव, अवनीश वर्मा, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, विपुल सिन्हा,अश्वनी श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,नवीन श्रीवास्तव, डॉ सुधीर श्रीवास्तव , गप्पू श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।








