26 किलो 300 ग्रामअवैध गांजे के साथ बाप बेटा दोनों गिरफ्तार….*.

G R News
गाजीपुर ।
जनपद के नंदगंज थाने की पुलिस व ANTF यूनिट की संयुक्त टीम ने 26 किलो से ज्यादे के अवैध गांजा के साथ बाप-बेटे को सरवर नगर से गिरफ्तार किया है ।
एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वाहन चेकिंग के दौरान नन्दगंज थाने की पुलिस व थाना प्रभारी ANFT युनिट गाजीपुर मय फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों में रामअवध यादव पुत्र स्व० तिलकू यादव व सत्यम यादव पुत्र रामअवध यादव निवासीगण ग्राम देवकली थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर को सरवर नगर स्थित तिराहे से गिरफ्तार किया गया है ।
पकड़े गये दोनो आरोपियो के कब्जे से 26 किग्रा० 300 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।”








