
*नोनहरा की घटना की होगी निष्पक्ष जांच, दोषी पाये जाने वाले के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण*

GR News network Brodcost center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। उपमहानिरीक्षक वाराणसी वैभव कृष्ण ने बताया कि नोनहरा थाना क्षेत्र के रूकुंदीपुर निवासी मृतक सीताराम उपाध्याय उर्फ जोखू के प्रकरण में निष्पक्ष जांच करायी जा रही है और जांच के उपरांत जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वैभव कृष्ण ने बताया कि नोनहरा थाना क्षेत्र के रूकंदीपुर गांव निवासी सिताराम उपाध्याय का असामायिक निधन 11 सितंबर को हो गया था, इस मामले में कुछ लोगो का आरोप है कि 9 सितंबर को थाने में धरना प्रदर्शन कर रहे थे उन्हे हटाने में उनको चोट लगी थी, जिसके चलते उनकी मौत हो गयी है। चूंकि पुलिस पर यह आरोप लगा था इसलिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने डीएम गाजीपुर से अनुरोध करके इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराने का आदेश कराया। इस क्रम मे मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गयी है, जांच प्रभावित न हो इसलिए नोनहरा थानाध्यक्ष सहित छह पुलिसकर्मियो का निलंबन व पांच को पुलिस लाइन भेजा गया है। सभी वरिष्ठ अधिकारी शोकाकुल परिवार से मिलकर उनकी बातों को सुनकर उन्हे भरोसा दिलाया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी, जो भी दोषी पाया जायेगा उसके ऊपर कार्रवाई होगी।

















