शादियाबाद पुलिस द्वारा एक अदद तमंचा व एक अदद कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।*

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर की कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा के निकट पर्यवेक्षण में *दिनांक 30-09-2023* को प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाश्रना शादियाबाद के नेतृत्व में उ0नि0 पुष्पेश चन्द्र दूबे व मय हमराह देख भाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध वाहन अवांछनिय तत्व दुर्गा चौक शादियाबाद मामूर था कि जरिये मुखविर सूचना मिली की एक व्यक्ति असलहा के साथ बहरामपुर पुलिया के पास खड़ा है जो बड़ी घटना के आंजाम के फिराक में हैं यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता हैं कि सूचना पर पहुचा तो एक व्यक्ति हम पुलिस वालो को देखकर सड़क पर मुडकर तेज कदमों से भागना चाहा कि घेरकर पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम मथुरी बिन्द पुत्र हरिलाल बिन्द निवासी छेदी बिन्द का पूरा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र 37 वर्ष बताया तथा जामा तलाशी ली गयी तो पहने हुए लोवर के दाहिनी फेट से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद मिस कारतूस 315 बोर के साथ समय करीब 11.45 बजे दिन में गिरफ्तार कर *मु0अ0सं0 218 धारा 3/25 A. Act* पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा जा रहा हैं ।
*➡️गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
मथुरी बिन्द पुत्र हरिलाल बिन्द निवासी छेदी बिन्द का पूरा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
*➡️आपराधिक इतिहास-*
1-मु0अ0सं0 218/23 धारा 3/25 A. Act थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर
2-मु0अ0सं0 246/19 धारा 3/5ए/8 गोबध नि0 अधि0 थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
*➡️बरामदगीः-*
एक अदद देशी तमंचा .315 बोर व एक अदद मिस कारतूस .315 बोर।
*➡️गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी-*
1-उ0नि0 पुष्पेश चन्द्र दूबे
2-का0 श्यामलाल यादव
3- का0 अजय गुप्ता
4-का0 पियूष प्रताप राव








