♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी ने, बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी का किया गठन शीघ्र कराएंगे ECमे रजिस्ट्रेशन

“लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी की राजनीति में एक और नए दल की एंट्री हुई है। उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार और तेजी से एक्शन लेने वाले पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने के उद्देश्य से उन्होंने बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया है। जिसे जल्द ही रजिस्ट्रेशन भी कराएंगे। पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सात और मध्य प्रदेश के आठ जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य बुंदेलखंड की मांग है। उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि बुंदेलखंड राज्य में 15 जिले होंगे। सुलखान सिंह ने कहा कि वह अकेले ही बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी बनकर बुंदेलखंड के अलग राज्य को बनाने को लेकर अलख जगायेंगे। राजनीतिक दलों पर आरोप लगाते हुए कहा महत्वाकांक्षा छोटे राज्य बनने से रोक रही हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारियों की हनक की वजह से बड़े-बड़े आंदोलन फीके पड़ जाते हैं फिर पिछड़े बुंदेलखंड के लोग किसी आंदोलन को लंबे समय तक चलने में कैसे समर्थ हो सकते हैं? डीजीपी ने कहा कि दोनों राज्य के 15 जनपदों में बंटे बुंदेलखंड क्षेत्र को गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड राज्य दूते लेकर यहां के निवासियों में जागरूकता और जन भावना विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील भी की। पूर्व डीजपी सुलखान सिंह यूपी के ही बांदा के निवासी हैं। सुलखान सिंह का जन्म 8 सितंबर 1957 क हुआ। सुलखान की शुरुआती शिक्षा बजरंग इंटर कॉलेज में हुई। उन्होंने आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग की है। सुलखान ने लॉ भी किया है। सुलखान सिंह यूपी कैडर 1980 बैच के आईपीएस अफसर हैं।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]