♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विश्व नदी दिवस के अवसर परभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू में अनुसंधान पार्क कार्यक्रम का आयोजन*।

 

*GRNews Network YouTube news chainal* editor in chief Ved prakash Srivastava

वाराणसी। विश्व नदी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन आईआईटी बीएचयू के देव एवं वर्धन लेक्चर थिएटर काम्प्लेक्स में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी और मुख्य वक्ता के रूप में गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह द्वारा संबोधित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मां गंगा सहित उनकी समस्त सहायक नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार संयुक्त रूप से कार्य कर रही है और अब इसके परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जिला एक नदी के आधार पर परिणाम परक काम हो रहा है। उन्होंने समाज क्षेत्र के लोगों को आगे आकर इस कार्य में सहयोग प्रदान करने का आवाहन किया। मुख्य वक्ता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जब तक मां गंगा में प्रवाहित होने वाली सहायक नदियां पूरी तरह से निर्मल नहीं होगी और उनकी बाधित अविरलता को पुनः स्थापित नहीं किया जाएगा तब तक मां गंगा की अविरलता और निर्मलता कोरी कल्पना ही साबित होगी। गंगा समग्र के प्रांतीय सहसंयोजक दिवाकर द्विवेदी ने मां गंगा के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित लोगों को गंगा समग्र के 15 आयामों की विस्तृत रूप से जानकारी दिया। गंगा समग्र के सह प्रांत संयोजक प्रो अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। आईआईटी के डीन प्रो राजेश कुमार ने मानव मात्र के कल्याण हेतु मां गंगा और उनकी सहायक नदियों का निर्मल और अविरल होना नितांत आवश्यक बताया। विषय स्थापना कार्यक्रम संयोजक सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो प्रभात कुमार सिंह एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंट सेक्टर के प्रोफेसर विकास कुमार दुबे द्वारा परियोजना गत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा की ओर से मिथिलेश मिश्रा ने प्रदेश के समस्त जिलों में छोटी नदियों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। 12 जिलों से आए हुए जिला परियोजना अधिकारियों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने कार्यों को दिखाया गया। धर्मेंद्र आचार्य ने मां गंगा के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। शुभारंभ मां गंगा के तैल चित्र और महामना के मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रो प्रभात कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में गंगा समग्र की ओर सेब चंद्रप्रकाश दुबे, रणदीप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, उमेश कुमार सिंह, माला तिवारी, श्रवण मिश्रा, शमशेर बहादुर सिंह, रमेश सिंह,आशुतोष चौबे, नवीन पांडे, कृपा शंकर राय, विजय शंकर राय, धर्मेंद्र पांडे, अंबरीश उपाध्याय, साहब लाल पांडे, डॉक्टर संजय द्विवेदी, जयशंकर पांडे, संजय सिंह सिसोदिया, रवि उपाध्याय, संदीप त्रिपाठी, बीपी सिंह, धर्म विजय सिंह, विनोद मिश्रा, अनीश सिंह सहित आईआईटी बीएचयू के शोध छात्र,शेपा और अशोका इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ अभिजीत देबनाथ और उनके सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। संचालन दूरदर्शन की उद्घोषिका और कलाकार मीनाक्षी दीक्षित ने किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]