
रत्नप्पा कुम्हार की 118 वीं जयंती पर प्रगति समाज पार्टी के तत्वावधान मे राष्ट्रीय शौर्य महासम्मेलन का आयोजन*

*GRNews Network & YouTube news chainal* editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। अखरी बाईपास स्थित एक सभागार डॉ रत्नप्पा कुम्भार की 118वीं जयंती पखवाड़ा पर पीएस4 एवं प्रगति समाज पार्टी द्वारा राष्ट्रीय शौर्य महासम्मेलन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो0 मुकेश कुमार विधि संकाय,बीएचयू, विशिष्ट अतिथि राहुल राजभर वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजनीतिक विशेषज्ञ एवं किशोर दुल्हेपुरा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुंभार महासभा, राजस्थान एवं क्रांतिकारी युवा नेता राजेश कुमार प्रजापति राष्ट्रीय महासचिव प्रगति समाज पार्टी/पूर्व लोकसभा सांसद प्रत्याशी मिर्जापुर रहे। मुख्य वक्ता सुभाष चंद्र प्रजापति पूर्व लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक आईपीएस गाज़ीपुर, नंदा प्रसाद विश्वकर्मा पूर्व विकास अधिकारी एलआईसी वा0, श्रीराम प्रजापति समाजसेवी प्रयागराज, डॉ अनूप श्रमिक संयोजक पूर्वांचल बहुजन मोर्चा वा0, राकेश कुमार प्रजापति पूर्व जिला पंचायत सदस्य, फतेहपुर, अरविंद सिंह पटेल अधिकृत प्रत्याशी स्नातक एमएलसी वाराणसी निर्वाचन खंड, एडवो0 प्रेम प्रकाश सिंह यादव जिला न्यायालय वा0, मुरारी प्रसाद प्रजापति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रगति समाज पार्टी रहे। अध्यक्षता छेदीलाल निराला राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रगति समाज पार्टी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान सहनिर्माता संविधान सभा के सदस्य एवं सचिव पद्मश्री डॉ रत्नप्पा भरनप्पा कुंभार को नमन करते हुए उत्तर प्रदेश में कुंभार सहित 17 शिल्पकार जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने, देश में जातिगत जनगणना, वन नेशन वन एजुकेशन व्यवस्था लागू, बैलट पेपर से चुनाव कराने तथा लोकसभा विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण एवं उसमें सभी वर्ग की महिलाओं को भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।








