♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर: नवगीतकार माहेश्वर तिवारी के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजली

G R News

एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की शोक सभा संस्था के अध्यक्ष डा. रविनन्दन वर्मा के पीरनगर स्थित आवास पर हुई।सभा में नवगीत के पर्याय ख्यातिलब्ध नवगीतकार माहेश्वर तिवारी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया गया।वक्ताओं ने कहा कि बस्ती जनपद के मलौली ग्राम में जन्में,वर्तमान में मुरादाबाद में रहने वाले हिन्दी नवगीत के प्रतीक पुरुष के निधन से नवगीत विधा की अपूरणीय क्षति हुई है।’हरसिंगार कोई तो हो,नदी का अकेलापन,फूल आया है कनेरों में’ इनके प्रमुख नवगीत-संग्रह हैं।इनका स्वर अत्यंत कर्णप्रिय था।अनूठे बिम्बों एवं सांस्कृतिक प्रतीकों के माध्यम से लिखे गये इनके नवगीत हृदय में उतर जाने वाले हैं। शोक सभा में प्रमुख रूप से हीरा राम गुप्ता,डा.अक्षय पाण्डेय,कामेश्वर द्विवेदी,राजीव मिश्र,प्रभाकर त्रिपाठी,संजीव गुप्त,अमरनाथ तिवारी अमर,शशिकांत राय,आनन्द प्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर एवं संचालन संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]