♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के गाज़ीपुर 2119 लाभार्थियों के खाते में प्रथम अनुदान किस्त ₹100000 का अंतरण किया , विशाल सिंह चंचल संगीता बलवंत ,सरला अग्रवाल एवं भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने**

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर 18 जनवरी, 2026 (सू0वि0)- प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश में 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे रूपये 2,000 करोड़ की अनुदान राशि के अंतरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ से किया गया तथा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार गाजीपुर में देखा व सुना गया। कार्यक्रम में मा0 विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, मा0 राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत जनपद के 2119 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रति लाभार्थी रूपये 100000 कुल 21 करोड़ 19 लाख रुपए सरकार द्वारा अनुदान राशि का अंतरण किया।
उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत सरकार का संकल्प है कि जो पात्र व्यक्ति हैं वह बिना आवास के वंचित नहीं रहने चाहिए उनके प्रति मा0 मुख्यमंत्री जी पूर्ण तरीके से संकल्पित है। कार्यक्रम में जनपद के 2119 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में रूपये 1,00,000 (एक लाख रुपये) की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।
माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थियों को धनराशि अंतरण हेतु प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शहरी गरीब एवं पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने लाभार्थियों से धनराशि का सदुपयोग कर समयबद्ध रूप से आवास निर्माण पूर्ण कराने का आह्वान किया।
मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने कहा जनपद में योजना का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गति के साथ कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाए ,उन्होंने कहा पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके जनपद में जो भी व्यक्ति पात्र होगा उसे लाभान्वित किया जाएगा इसके लिए सर्वे भी कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को आवास स्वीकृति/धनराशि अंतरण से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार तथा डिप्टी कलेक्टर/परियोजना अधिकारी, डूडा विनोद जोशी, अधीशासी अधिकारी नगर पालिका गाजीपुर धीरेन्द्र राय, भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
…………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]