
रविदास जयंती पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रो मे निकली भब्य शोभा यात्रा

रिपोर्ट- वसीम रज़ा.
मुहम्मदाबाद/गाज़ीपुर।
संत रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को नगर मे भब्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सलेमपुर मोड तक गई। जहॉ रात्रि मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे विभिन्न स्थानो पर संत रविदास के चित्र व मुर्तिया रखकर विधि विधान से उनका पुजन किया गया। मुहम्मदाबाद नगर मे यूसुफपुर नवापुरा, भटठी मुहल्ला, जफरपुरा, शाहनिन्दा व दाउदपुर से भब्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मे शामिल लोग डीजे की धुन पर नाचते गाते एवं संत शिरोमणी रविदास के स्लोगन की नारेगाजी करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा हाटा रोड, यूसुफपुर बाजार, फाटक, इलाहाबाद बैंक रोड, तहसील तिराहा होते हुए अपने अपने स्थापना स्थलो पर जाकर समाप्त हुई। रात्रि मे सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।
वरिष्ट कांग्रेसी मु . शुकुरुल्लाह वारसी के द्वारा शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए तहसील गोलंबर पर प्याऊ की व्यवस्था की गई थी जहाँ स्वयं वारसी ने अपने टीम के सहयोगियों के साथ यात्रा में शामिल लोगों को पानी पिलाने का कार्य कर रहे थे। शोभा यात्रा मे मुख्य रूप से रविदास सेवा ट्रस्ट आश्रम के अध्यक्ष रंजय कुमार सागर, सहादुर भारती, सितारा देवी, राजीव भारती, छोटेलाल, जयप्रकाश, लालबहादुर राम, सतेन्द्र राम, भोला राम, रामपाल,विनोद राम आदि लोग शामिल रहे। शान्ति व्यवस्था को क़ायम रखने हेतु पुलिस प्रशासन भी अपने कार्यों के प्रति मुस्तैद नज़र आ रही थी।







