♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कैम्ब्रिज और आक्सफोर्ड से कम नहीं सन शाइन : ओमप्रकाश

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava

जमानियां (गाजीपुर) : कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में गुरुवार की शाम वार्षिकोत्सव आगाज 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अतिथियों ने विद्यालय के मेधावियों को सम्मानित किया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न वाद्ययंत्रों पर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।

नन्हे नन्हे बच्चों की नृत्य शैली एवं उनके परिधानों ने जनसमूह को आकृष्ट किया।

सेमी क्लासिकल, बालीवुड और छठ पूजा के गीत और नृत्य ने वार्षिकोत्सव को एक नई ऊंचाई प्रदान किया।मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह ने विद्यालय प्रबंधन की प्रसंशा किया और विद्यालय को इस क्षेत्र में कैम्ब्रिज और आक्सफोर्ड जैसा बताया।

विशिष्ट अतिथि सर्वानंद सिंह यादव पुलिस अधीक्षक स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स लखनऊ ने विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना किया।वहीशैक्षणिक सत्र 2024-25 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले और जनपद की श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र विशाल सिंह व 2025-26 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली जनपद की श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा उजाला यादव को टैबलेट, स्मृति चिन्ह और उत्कृष्टता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।विशाल सिंह और उजाला यादव को जुनेद आलम ने उपहार के रूप में एक एक साइकिल दिया।शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य एके बघेल ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।

इस मौके पर रीजनल हेड यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुकेश रमन , संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक् चंद्रशेखर सिंह और प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह सहित अन्य रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]