♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भगवान श्री चित्रगुप्त का वार्षिक पूजनोत्सव धूमधाम से संपन्न, वंदे भारत की पहली महिला लोको पायलट श्रेणी श्रीवास्तव सम्मानित

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava

गाजीपुर। परमपिता ब्रह्मा की काया से उत्पन्न, धर्मराज के लेखाकार एवं समस्त कायस्थ समाज के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का वार्षिक सार्वजनिक पूजनोत्सव सोमवार को स्थानीय ददरी घाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, गाजीपुर द्वारा परंपरागत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक जयकिशुन साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवद्गीता विद्वान आचार्य गोपाल जी शास्त्री उपस्थित रहे। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम 5:30 बजे आयोजित मुख्य पूजन समारोह में बड़ी संख्या में चित्रांश बंधुओं एवं नगरवासियों ने सहभागिता की। देर रात तक दर्शन-पूजन एवं प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला चलता रहा।

पूजनोत्सव के उपरांत आयोजित सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक जयकिशुन साहू ने किया। अभिनय एकेडमी, बर्ड पब्लिक स्कूल, द ड्रीम्स डांस ग्रुप एवं धूम आर्केस्ट्रा के बच्चों ने सामूहिक नृत्य, नृत्य नाटिका एवं आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एंजेल चौरसिया, स्वाति श्रीवास्तव एवं प्रीति गुप्ता ने भी अपनी शानदार व्यक्तिगत नृत्य प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं।

इस अवसर पर जनपद की प्रतिभाशाली बेटी एवं वाराणसी में कार्यरत लोको पायलट श्रेणी श्रीवास्तव को वंदे भारत ट्रेन के कुशल संचालन में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था की ओर से मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था ने इसे जनपद एवं समाज के लिए गौरव का विषय बताया। वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता अनिल श्रीवास्तव उर्फ गुलाब जी को भी संस्था के प्रति उनके योगदान एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त नीरज श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविकांत राय, राजेश्वर सिंह, जनक कुशवाहा, हमीद सिद्दीकी, मनोनीत सभासद कमलेश श्रीवास्तव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू श्रीवास्तव, बंशीधर कुशवाहा, प्रमोद सिन्हा, विभोर श्रीवास्तव एवं अजीत नारायण लाल मुनेंद्र श्रीवास्तव अरविंद श्रीवास्तव सुनील दत्त सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।

संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने आभार संबोधन में कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी का वार्षिक पूजनोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, संस्कारों एवं महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ते हुए समाज की प्रतिभाओं को उचित सम्मान दिया जाए। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सभी सम्मानित अतिथियों, चित्रांश बंधुओं, मातृशक्ति, कलाकारों, सहयोगियों एवं नगरवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही यह आयोजन भव्य एवं सफल हो सका।

कार्यक्रम का संचालन नवयुवक सभा के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एवं राकेश वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद शंकर श्रीवास्तव ने की। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन हुआ।

 

भवदीय

अजय कुमार श्रीवास्तव मंत्री

श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरी घाट गाज़ीपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]