♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आगामी डाला छठ पर्व के दृष्टिगत श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा थाना कोतवाली एवं थाना सैदपुर क्षेत्रांतर्गत प्रमुख गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा हेतु दिए गए निर्देश-*

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava

अवगत कराना है कि आगामी डाला छठ महापर्व को जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से *आज दिनांक 14.11. 2026* को *श्रीमान जिलाधिकारी गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर* द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सिकंदरपुर, पीर नगर, ददरी घाट, साईं मंदिर, कलेक्टर घाट आदि का सघन स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इसी क्रम में थाना सैदपुर क्षेत्रांतर्गत फुलवारी खुर्द रामघाट, पक्का घाट एवं बूढ़े महादेव मंदिर आदि घाटों का भी निरीक्षण किया गया ।

▪️निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा घाट पर होने वाली श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा प्रबंधों, जल स्तर, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया गया ।

👉*महोदय द्वारा दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश:-*

▪️गहरे पानी से बचाव एवं बैरिकेडिंग: श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नदी के गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां मजबूत बैरिकेडिंग कराने और स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाने के कड़े निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सके।

▪️ जल पुलिस व गोताखोरों की मुस्तैदी: आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु घाट पर प्रशिक्षित गोताखोरों, नावों और जल पुलिस की अनिवार्य रूप से तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

▪️प्रकाश, स्वच्छता एवं सीसीटीवी निगरानी: अर्घ्य के समय रात्रि व भोर में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाट व संपर्क मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था (हाई मास्ट लाइट/जनरेटर), साफ-सफाई, चेंजिंग रूम तथा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

▪️ महिला सुरक्षा व सुचारू यातायात: डाला छठ पर्व पर महिलाओं और बच्चों की भारी उपस्थिति को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों व एंटी-रोमियो स्क्वाड को सादे व वर्दी दोनों रूपों में तैनात रखने तथा घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर सुव्यवस्थित पार्किंग व जाम मुक्त यातायात सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

▪️इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर,उपजिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली/सैदपुर मय पुलिस बल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

*मीडिया सेल*

*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]