
*डी आई जी डीएम एस पी की उपस्थिति में एस पी सिटी उपाधीक्षक यातायात के कार्यालय हेतु प्रस्तावित भूमि का पूजन एवं शिलान्यास संपन्न*

G R News Network editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 28 अगस्त 2026 (सू0वि0)- पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी श्री वैभव कृष्ण द्वारा जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा की उपस्थिति में जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के विशेश्वरगंज में पुलिस अधीक्षक (नगर) कार्यालय एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) कार्यालय के प्रस्तावित भवन निर्माण हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि की पूजा की गई और नए भवन के शांतिपूर्ण व सुदृढ़ निर्माण की कामना की गई।
इस दौरान डीआईजी वाराणसी द्वारा स्थानीय दुकानदार से शिलापट्ट की डोरी खिंचवाकर शिलान्यास करवाया गया।








