
छात्राओं के साथ छेड़खानी, अभद्रता व धमकी देने वाले 03 अभियुक्तों को सादात पुलिस ने किया गिरफ्तार

GRNews Network YouTube news chainal।* –editor in chief Ved prakash Srivastava गाज़ीपुर दिनांक 22.08.2026 को अभियुक्तगणों द्वारा वादिनी तथा वादिनी के बहन व सहेली को स्कूल से वापस आते समय रास्ते में रोककर छेड़खानी व छींटाकसी करना, मना करने पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज देना तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना सादात पर मु0अ0सं0 186/2026 धारा 296/127(2)/74/352/351(3)/ 78(1) बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट व 9M/10 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सादात के कुशल नेतृत्व में सादात पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के सम्बंध में क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर शादियाबाद से मजुई चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते से घटना से सम्बंधित तीन नफर अभियुक्तों 1.निलेश कुमार 2. प्रदीप चौहान 3. बृजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से एक मोटर साइकिल जिसका रजि.न. UP61BW0142 के सम्बन्ध कोई कागजात अभियुक्तगण द्वारा प्रस्तुत नही कर पाने की स्थिति मे मोटर साइकिल उपरोक्त को कब्जा पुलिस में लिया गया, जिसे अन्तर्गत धारा 207 एमबी एक्ट के अन्तर्गत मौके पर सीज किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुध्द विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण का नाम व पता:-*
1.निलेश कुमार पुत्र अनिल राम निवासी ग्राम टाडा थाना सादात जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष
2.प्रदीप चौहान पुत्र अमिन्दर चौहान निवासी ग्राम मजुई थाना सादात जनपद गाजीपुर उम्र करीब 29 वर्ष
3.बृजेश कुमार पुत्र शिवबचन राम निवासी ग्राम चकमहताब थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 27 वर्ष
*आपराधिक इतिहास -*
मु0अ0स0 186/2026 धारा 296/127(2)/74/352/351(3)/78(1) बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट व 9M/10 पाक्सो एक्ट
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1.उ0नि0 भूपेश चन्द्र कुशवाहा, उ0नि0 हरिहर प्रसाद मिश्र मय हमराह थाना सादात गाजीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








