
भदौरा रेलवे स्टेशन के पास, 53 पाउच अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया सेवराई चौकी पुलिस ने*

GR news Network & YouTube chainal editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर : अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने सोमवार को भदौरा रेलवे स्टेशन के पास से दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 53 पाउच अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की।
सेवराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पांडेय ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजकुमार सिंह (32) निवासी सम्मतपुर, पोस्ट मझौली, थाना सालीमपुर, जिला पटना, बिहार को 28 पाउच ब्लू लाइम ब्रांड की देशी शराब के साथ पकड़ा। वहीं, अजीत कुमार (22) निवासी नेवड़ा, थाना बिहटा, जिला पटना, बिहार को 25 पाउच 8PM गोल्ड ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में सेवराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पांडेय और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे








