♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला विद्युत समिति की बैठक सम्पन्न, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने पर हुआ मंथन*

*GRNews Network Brodcast cente editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 13 मई, 2026 (सू0वि0) – ऊर्जा क्षेत्र में सभी केन्द्रीय योजनाओं, बिजनेस प्लान, जमा योजना व अन्य योजनाओं की समीक्षा एवं क्रियान्यवन के अनुश्रवण हेतु जिला विद्युत समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं संयोजक, जिला विद्युत समिति, गाजीपुर एवं अफजाल अंसारी, माननीय सांसद, जनपद-गाजीपुर की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार राइफल क्लब, गाजीपुर में सम्पन्न की गयी। जनपद गाजीपुर के मा0 विधायक सदर जयकिशुन साहू, मा0 विधायक जमानियॉ के ओमप्रकाश सिंह, मा0 विधायक जखनियॉ वेदी राम, मा0 विधायक जंगीपुर के प्रतिनिधि, सैदपुर विधायक के प्रतिनिध/जनप्रतिनिधिगण एवं विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी संयुक्त रुप से प्रतिभाग किये।

बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता इं. रामसनेही द्वारा सांसद एवं उपस्थित विधायकगण व जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं सम्मान कर किया गया। इसके उपरांत जनपद गाजीपुर में विद्युत विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का विधानसभावार विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी, सांसद, जिला विकास अधिकारी, विधायक सदर गाजीपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जनपद में विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुचारु, पारदर्शी एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, जर्जर तारों के बदलने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्राप्त सुझावों एवं निर्देशों के अनुपालन हेतु अधिशासी अभियंता (परीक्षण) द्वारा जनपद के समस्त अधिशासी अभियंताओं (वितरण) को शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित स्टोर एवं वर्कशाप के अधि0 अभियन्ता को स्पष्टीकरण मागने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधि0 अभियन्ता विद्युत कोई भी जे0ई0 अनुशासनहिनता पायी जाती है तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। मा0 सांसद ने कहा कि चारो खण्डो में 10-10 बडे विद्युत बिल बकायेदारो की सूची मा0 जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जाये। बैठक में अंत में मा0 सांसद एवं अध्यक्ष द्वारा बैठक के सफल एवं सौहार्दपूर्ण सम्पन्न होने पर सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद सहित अन्य अधिकारीगंण उपस्थिति रहे।

…………………………………….

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]