श्री शीतला माता धाम प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न, संजय वर्मा अध्यक्ष, डा रामगोपाल महामंत्री चुने गए

मऊ26 सितंबर।श्री शीतला माता धाम प्रबंधसमिति के सदस्यों एवं संरक्षक गणों की एक बैठक मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई जिसमे सर्व सम्मति से नई कार्य समिति का चुनाव किया गया जिसमे संजय वर्मा को अध्यक्ष तथा डा राम गोपाल को महामंत्री तथा उमा शंकर चौरसिया को कोषाध्यक्ष का पद भार सौंपा गया । इसी क्रम में संजय खंडेलवाल तथा प्रदीप सिंह पत्रकार को उपाध्यक्ष और हरे कृष्ण उपाध्याय व राजेश कुमार शर्मा एडवोकेट को संयुक्त मंत्री राम अवध सिंह को आय व्यय निरीक्षक का महत्वपूर्ण भार सौंपा गया ।चुनाव के क्रम में विजय तुलस्यान ,गिरीश चंद मद्धेशिया , बल्लभ दास गुजराती ,श्री प्रकाश अग्रवाल , राम जपित पांडेय, हरिकिशोर मोदी, आनंद कुमार पत्रकार ,कल्याण सिंह, अजय कुमार सिंह एडवोकेट डी जी सी, अरविंद कुमार बरनवाल सी ए, रामकेर विश्वकर्मा , अजय कृष्ण खन्ना, डा संदीप राय को कार्यसमिति का सम्मानित सदस्य चुना गया।
इस अवसर पर संरक्षक वीरेंद्र ,अलेक्षेंदर विक्रम सिंह, मदन सिंह, महावीर प्रसाद खंडेलवाल, पारस नाथ गुप्ता , भरत लाल राही, डा एस एन खत्री तथा विट्ठल दास गुजराती ने सभी पदाधिकारियों और कार्य समिति के सम्मानित सदस्यों को नए कार्यकाल के सुनहरे भविष्य के लिए बधाई और आशीर्वाद दिया।
















