
विज्ञान व कला प्रदर्शनी में मॉडल बना बच्चों ने दिखाई प्रतिभा सेंट जेवियर्स स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते विद्यालय के निदेशक व अन्य।

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर (ब्यूरो) : दिलदारनगर स्थित अग्रणी शिक्षण संस्था सेंट जेवियर्स स्कूल में शुक्रकर को विज्ञान व कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा को दिखाया।विद्यालय के प्रदर्शनी का अवलोकन निर्देशक मानस जायसवाल एवं मनीष जायसवाल ने किया।
प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 11 तक के विद्यार्थियों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।बच्चों ने हाइड्रोलिक पवार से चलता लंदन ब्रिज,एटीएम मशीन,श्वसन व पाचन तंत्र,किडनी, पर्यावरण,योग,कम्प्यूटर व विज्ञान में न्यूटन के लॉ,मानव संरचना के अलावा गणित,अंग्रजी,सामाजिक विषय का मॉडल भी हिस्सा रहा जो आकर्षण का केंद्र रहा।
विद्यालय के निर्देशक मानस जायसवाल एवं मनीष जायसवाल ने कहा की विज्ञान व कला प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को दिखाया।इस तरह के आयोजन से छात्रों का बौद्विक विकास होता है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह, प्रबंधक अरुणेश सिंह,उप प्रधानध्यापक राहुल श्रीवास्तव के अलावा अध्यापक व अध्यापिका मौजूद रही।











