
शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति ने मोहा मन

G R News network editor in chief Ved prakash Srivastava
जमानियां (गाजीपुर) : कस्बा के लोदीपुर स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार की शाम विज्ञान मैजिक शो व प्रदर्शनी, मेला व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।बच्चों ने विभिन्न मॉडल बनाया जिसमें फ्यूचर मॉडल ऑफ इंडिया, ओडिशा बहानगा रेल हादसा व हवा और पानी प्रदूषण का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा।
मुख्य अतिथि पटना बिहार के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि पांडेय ने माँ सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय के नन्हे मुन्हें बच्चों की विभिन्न कार्यक्रम व ग्रुप डांस व शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। विज्ञान शो में बच्चों ने मंच पर एक से बढ़कर एक विज्ञान से संबंधित मैजिक दिखा सबको हैरत में डाल दिया।विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान एपीजे अब्दुल कलाम हाउस का परियोजना फ्यूचर मॉडल ऑफ इंडिया, द्वितीय स्थान भगत सिंह हाउस का परियोजना ओडिशा बहानगा रेल हादसा और तृतीय स्थान सरोजिनी नायडू हाउस का परियोजना हवा और पानी प्रदूषण का रहा।अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरुस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण अंचल के इस विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा उनके लक्ष्य को प्राप्त करेंगी।विद्यालय बच्चों को शिक्षा के साथ उनके प्रतिभा को भी एक मंच दे रहा है जो आज के परिवेश के लिए जरूरी है।विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य ने आगंतुकों का आभार जताया।इस मौके पर प्रिंसिपल एलडी जेना,विशेष अतिथि प्रोफेसर ए के झा, ब्रिजेश सिंह , नफीस अंसारी, सुश्री शबीना खान,अध्यापक शंभूनाथ राम, अजीत प्रताप, जयप्रकाश सिंह, विनय शर्मा, मोहित पांडे, संपेश कुमार, अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।

















