♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*हिट वेभ के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने की बैठक**

GRNews Network editor in chief ved Prakash shrivtastav

गाजीपुर 22 जनवरी, 2025 (सू0वि0) – गाजीपुर 22 मार्च 2025- जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन में जनपद में हीट वेव के प्रभावों को न्यून करने करने के उद्देश्य से समस्त संबंधित विभागों की आज जिलाधिकारी कि अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया स बैठक में मुख्य रूप से समस्त संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ हीट वेव प्रबंधन हेतु विभाग वार जिम्मेदारियों को चिंहित करते हुए निर्धारित किया गया स जिलाधिकारी द्वारा मुख्य रूप से बैठक में समस्त संबंधित विभाग को निर्देशित लू-प्रकोप के दिष्टगत समस्त विभाग नोडल अधिकारी नामित किया जाय। आने वाले चौत्र नवरात्रि मेला में हीट वेव के प्रभाव को आम जनमानस के मध्य न्यून करने के लिए धार्मिक स्थलों ⁄ भीड़ भाड वाले क्षेत्रों में उचित प्रबंध किये जायें जैसे निःशुल्क प्याऊ कि व्यवस्था, स्थान-स्थान पर वाटर कूलर का प्रबंधन, भीड़ को देखते हुये छांव प्रदान करने हेतु टेंट, फ्लोर मैट, कूलर इत्यादि कि वयवस्था कि जाये स  स्वास्थ्य विभाग में आशा, एवएनवएम की सहायता से ओआरएस का पैकेट का घर घर अत्याधिक वितरण किया जाये तथा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों तथा कर्मियों का उपयुक्त प्रशिक्षण किया जाये जिससे कि हीट वेव संबंधित बीमारियों का तत्काल पहचान करते हुए प्रभावित का राहत स्वरूप इलाज किया जाये, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आइस पैक, ओ0आर0एस0 पैकेट इत्यादि कि पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाये, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इत्यादि पर हीट वेव आईसोलेशन वार्ड ⁄कोल्ड रूम बना लिया जाये। पर्यटन- नगर पालिका तथा परिवहन विभाग द्वारा बस स्टैंड-मंदिर-धार्मिक स्थल एवं रेलवे स्टेशन इत्यादि परिसरों में छाँव घर एवं प्याऊ कि व्यवस्था कि जाये, स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर ओआरएस पैकेट प्राप्त कर ओआरएस प्वाईट बनाये जायेॉ शिक्षा विभाग द्वारा हीट वेव कि मौसम संबंधित चेतावनी के अनुसार स्कूल के समय में बदलाव किया जाये एवं स्कूलों में बाहरी फील्ड कि गतिविधियों को रोकने एवं स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेय जल इत्यादि कि व्यवस्था कि जाये, विद्युत विभाग द्वारा हीट वेव के दौरान मुख्यतः पीक हीट आवर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाये, जल निगम को ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, नगर पालिका- नगर पंचायत- श्रम विभाग द्वारा हीट वेव के परिप्रेक्ष्य में चिंहित संवेदनशील क्षेत्र तथा विभिन्न फैक्ट्रियों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल, छाँव क्षेत्र कि व्यवस्था के साथ विभिन्न फैक्ट्रियों में पीक हीट आवर के दृष्टिगत कार्मिकों के ड्यूटी की समय सारणी में बदलाव किया जाए।
आपदा विशेषज्ञ  ने लू-प्रकोप के अलर्ट की चर्चा करते हुए यलो जोन’ आरेज जोन’ रेडजोन के बारे में विस्तुत जानकारी दिया साथ् ही नगर पालिका ईओ के माध्यम से श्मशान घाट पर कम से कम 3 अस्थाई टेन्ट नदी के किनारे पर लगाये जाने हेतु सुझाव दिया गया’ जिससे कि अप्रैल मई जून की प्रचण्ड गर्मी में दाह संस्कार के दौरान आने वाले व्यक्तियों को गर्मी से राहत प्रदान हो सकेगा। जिलाधिकारी ने सुझाव पर सहमति व्यक्त करते हुए वहॉ पीने के पानी की भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता हेतु निदर्शित किया गया। हीट वेव प्रबंधन कि बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष् कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व आयुष् चोैधरी जिला विकास अधिकारी सुभाषचन्द्र सरोज मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुनिल कुमार पाण्डेय आपदा विशेषज्ञ अशोक राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजस्व लेखाकार कलेक्ट्रेट राधेश्याम अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।


…………………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]