*राष्ट्रमेवजयते फाउंडेशन के तत्वावधान में मनाई गई लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि**

G R News
*दिलदारनगर गाज़ीपुर स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी भवन पर* *राष्ट्रमेव जयते फाउंडेशन *के तत्वावधान में आज 11 जनवरी को प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पूर्ण तिथि मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े साहित्यकारों पत्रकारों समाजसेवियों की बैठक को संबोधित करते वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार जनार्दन सिंह ज्वाला ने कहा कि शास्त्री जी के आवाहन पर समूचे राष्ट्र ने एक वक्त का खाना छोड़ दिया था जय जवान जय किसान का नारा देने वाले शास्त्री जी अपनी साफ सुथरी छवि एवं स्वभाव के कारण जवाहरलाल के दिवंगत होने के बाद लाल बहादुर शास्त्री देश के प्रधानमंत्री बने इसके पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 तक करीब 18 महीना देश के प्रधानमंत्री रहे। समूची राष्ट्र को शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात करना चाहिए । इस अवसर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते पर राष्ट्रमेंवजयते फाउंडेशन के संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव व स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री उद्धव भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष /संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि श्री शास्त्री जी ने कहा था* *हमें शांति के लिए उतनी ही बहादुरी से लड़ना चाहिए जितना हम युद्ध में लड़ते हैं हम न केवल अपने लिए बल्कि पूरे दुनिया की शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास करते हैं देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने की बजाय गरीबों बीमारी अज्ञानता से लड़ना चाहिए हम केवल दुनिया में सभी सम्मान पा सकते हैं जब हम आंतरिक रूप से मजबूत हो हमारे देश से गरीबी और बेरोजगारी खत्म कर दे**उक्त बातें अपने प्रधान मंत्री काल में श्री शास्त्री जी ने कहा था ।बदली परिस्थित में ताशकंद समझौता के नाम पर देश के सपूत की बलि दे दी गई गई प्रधानमंत्री पद पाने के लिए और जिसने भी ऐसा किया उसका भी परिणाम उसके जीवन काल में आया ।समूचा विश्व इन दोनों बड़ी घटनाओं का साक्षी रहा ।बहरहाल संतोष इस बात की है कि लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर मौजूदा केंद्र एवं प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है हम लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को मरने नहीं देंगे लाल बहादुर शास्त्री उद्भव भारत सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित व प्रसारित किया जाएगा। शास्त्री जी के संदेशों पर चलकर राष्ट्रवासी अपना निर्माण करेंगे इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार सुरेंद्र पांडेय ,कृष्ण कुमार अग्रहरी जयप्रकाश जयसवाल कुंवर नसीम रजा खान सकरवार ,राजेश कुमार ,विवेक कुमार, एडवो दामोदर सिंह कुशवाहा कमाल अहमद खान ,अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ,मनीष कुमार, जनार्दन प्रजापति ,पी शर्मा, दीपक कुशवाहा ,एडवोकेट सुरेंद्र यादव ,शंभू राम इकराम खान पुष्पांजलि अर्पित किया कार्यक्रम का संचालन युवा पत्रकार शिवानंद पांडेयने किया***

















