सरल स्वभाव व व्यक्तित्व के धनी थे पूर्व विधायक डाक्टर प्रमोद सिंह* *जेडीयू कार्यालय पर शोक सभा में,दी गई श्रद्धांजलि*

GRNews Broadcast editor in chief ved Prakash shrivtastav
कैमूर/ नुआंव।जेडीयू कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर भभुआ विधान सभा से तीन बार विधायक रहे और जेडीयू के पूर्व जिला अध्यक्ष वर्तमान में प्रदेश कार्य समिति सदस्य डाक्टर प्रमोद कुमार सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय डाक्टर साहब हसमुख,सहनशील,सरल स्वभाव के साथ व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे।उनके निधन से खासकर कैमूर जिले को अपूरणीय क्षति हुई है।जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय सिंह के असामयिक निधन की सूचना मिलते ही कैमूर सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।कैमूर में पार्टी को जो नुकसान हुआ है,उसकी भरपाई करना संभव नहीं है।जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव तंजीम अख्तर ने कहा कि जेडीयू परिवार को पहले तो विश्वास नहीं हुआ बाद में सभी नेता व कार्यकर्ता सन्ना रह गए।और लोगो के आंखों से आंसू निकल पड़े।शोक सभा को अरुण कुमार राय, जयप्रकाश गुप्ता,हरगोविंद राय,विश्वनाथ साह,विशंभर मुसहर,जितेन्द्र यादव,देवकुमार शर्मा,वकील हुसैन,उमाकांत साह,गुलाम हसनैन,सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित करते हुवे अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।अध्यक्षता विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता एवं संचालन तंजीम अख्तर ने किया।मालूम हो कि मंगलवार की देर शाम उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने से हो गई थी।








