♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*कटिहार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गुड्डू अंसारी वर्षीय 35 चाकू से वार कर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या* *अधिवक्ताओं ने मौन शोक सभा में दी* *श्रद्धांजलि**

GRNews Network &YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava

कैमूर भभुआ।6 अक्टूबर 2026 को समय 12:30 बजे दिन में सिविल कोर्ट भगवा कचहरी के परिसर में जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के उपाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता मे एवम पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय के संचालन में कटिहार सिविल कोर्ट के 35 वर्षीय अधिवक्ता गुड्डू अंसारी के हत्या पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मृतक अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की आत्मा की शांति के लिए अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखा।

पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि बिहार में कटिहार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गुड्डू अंसारी 35 वर्षी है दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को 10:30 बजे सुबह में अपनी स्कूटर से कोर्ट जा रहे थे तभी कटिहार शहर के पटेल चौक के हरिगंज बाजार में सोमवार को अपराधियों ने अधिवक्ता गुड्डू अंसारी को चाकु से हमला कर गोली मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही अधिवक्ता की मृत्यु हो गई। अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कटिहार एवं डीजीपी बिहार से हम लोग मांग करते हैं की तत्काल इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए मृतक के आश्रित को एक सरकारी नौकरी 50 लाख रुपया मुआवजा की मांग किया जाता है। मृतक अधिवक्ता के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराया जाय। पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने यह भी मांग किया कि आए दिन देश मैं अधिवक्ताओं की हत्याएं अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं केंद्र सरकार राज्य सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। जो अधिवक्ता अपनी सुरक्षा हेतु शास्त्र अनुज्ञप्ति लेना चाहते हैं उनको बिहार के हर जिले के जिला पदाधिकारी उनको शस्त्र लाइसेंस निर्गत करें।

केंद्र सरकार राज्य सरकार अधिवक्ताओं के सुरक्षा हेतु अधिवक्ता सुरक्षा कानून दोनों पास करें। शोक सभा में पूर्व महासचिव गिरीश कुमार श्रीवास्तव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी मंसूर खान चंद्रकांत तिवारी वीरेंद्र कुमार सिन्हा विनोद कुमार तिवारी काफी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]