♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत विद्यालयों में चला व्यापक स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान

**GRNews Network YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर 06 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ एवं ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

इस अभियान के तहत शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर विद्यालय परिसर, कक्षाओं और प्रांगण की सघन सफाई की। ‘ईको क्लब’ (Eco Club) के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने मैदान से सूखा कचरा, पत्ते व प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्र कर उनका उचित निस्तारण किया। इसके साथ ही विद्यालय भवनों के बरामदे व कमरों की पानी से धुलाई कर स्वच्छ और रोगाणुमुक्त वातावरण तैयार किया गया।

स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। गमलों व क्यारियों में नए पौधे लगाकर उनकी नियमित देखरेख का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने के सही तरीकों, गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता को एक स्थायी आदत के रूप में विकसित करना तथा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय का वातावरण तैयार करना रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]