♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*समाजिक संस्था डेयर द्वारा बाल मजदूरी विरोध दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। दिनांक 12 जून, दिन बुधवार को वाराणसी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मुसीबत में फंसे बच्चों का बचाव एवं पुनर्वास का कार्य करने वाली समाजिक संस्था डेयर द्वारा बाल मजदूरी को रोकने को लेकर आज कैंट रेलवे स्टेशन पर एक रैली निकाली गई।

इस मौके पर संस्था के निदेशक फादर लिजो ने बताया कि डेयर एक स्वैच्छिक संस्था है जो वाराणसी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मुसीबत में फंसे बच्चों का बचाव एवं पुनर्वास कार्य करती है तथा उन गरीब बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा केंद्र भी चलाया जाता है। आज बाल मजदूरी विरोध दिवस के अवसर पर संस्था मे आवासीय और अनौपचारिक शिक्षा केंद्र के बच्चों के साथ बाल मजदूरी को रोकने के लिए वाराणसी रेलवे स्टेशन के सामने रैली निकाला गया।

रैली में बच्चों द्वारा बाल मजदूरी विरोधी नारा भी लगाया गया और बाल श्रम को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम समापन के बाद सभी बच्चों को नास्ता आदि कराया गया।

रैली में प्रमुख रूप से डेयर संस्था निदेशक फादर लिजो, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर फादर रोबिन एवं डेयर संस्था के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे तथा रैली में स्टेशन अधीक्षक, जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]