♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*पारस नाथ राय को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर जखनिया में खुशी की लहर, एक स्वच्छ और ईमानदार व्यक्ति को भाजपा ने टिकट दिया है —प्रमोद वर्मा**खुशी में कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते प्रमोद वर्मा

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर। जखनियां विधानसभा सिखड़ी ग्राम के निवासी शिक्षाविद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुरोधा पारस राय को गाजीपुर लोकसभा – 75 से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं में पारस राय को प्रत्याशी बनाए जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा पारस राय जखनिया विधानसभा के मालवीय हैं। सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक, प्रखर वक्ता, कुशल संगठकर्ता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रवाद के लिए लगा दिया। मृदुभाषी सरल व्यक्तित्व और कुशल व्यवहार के कारण पारस राय काफी लोकप्रिय हैं। उनके कुशल संगठन रणनीति का लोहा विपक्षी भी मानते हैं। वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर का टिकट एक स्वच्छ ईमानदार योग्य व्यक्ति को दिया है, जिसके लिए वह शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं और भरोसा दिलाते हैं कि यह सीट देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीतकर पार्टी के कार्यकर्ता अबकी बार 40 बार के सपनों को पूरा करेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, महामंत्री पीयूष सिंह, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, बाजार प्रमुख धर्मेंद्र चौरसिया, वरिष्ठ नेता इंद्रदेव कुशवाहा, शुभम वर्मा, प्रदीप मद्धेशिया, सुरेश पांडेय, रमेश सोनी, कमलेश यादव, संजीव त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रजापति, सुनील सिंह, वरुण पांडेय, शैलेंद्र प्रजापति, रमेश कन्नौजिया, विजय पाल सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]