♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कृषि ऋषि श्रीप्रकाश सिंह रघुवंशी, श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश एवं कवि इंद्रजीत निर्भीक के नेतृत्व में -7 नवंबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर स्वदेशी गौवंश रक्षा सत्याग्रह , सैकड़ो गौ प्रेमी 6 नवंबर को होंगे, दिल्ली रवाना

काशी -स्वदेशी गौवंश के कल्याणार्थ महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित, लाखों किसानों को बीज दान-महादान की भावना

से अब तक लगभग तीन लाख
से ऊपर स्वदेशी विभिन्न प्रकार का निःशुल्क बीज दान कर चुके काशी के क़ृषि श्रृषि श्रीप्रकाश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में अनेकों स्वदेशी गौवंश रक्षा प्रेमी आगामी 6 नवंबर 2023 को काशी से जंतर-मंतर गेट नंबर 2 के लिए सर्वदलीय गौ रक्षा मंच द्वारा आयोजित होने वाले सत्याग्रह में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।
जिनमें काशी से मंच के प्रदेश संयोजक श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, प्रदेश महासचिव डॉ.सुबाष चंद्र , प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय राकेश चंद्र पाठक महाकाल एवं कवि कमलेश विष्णु जिज्ञासु नेतृत्व करेंगे। गाजीपुर,मऊ, बलियां, चंदौली का नेतृत्व साहित्यिक शाखा के राष्ट्रीय संयोजक कवि इंद्रजीत निर्भीक, कुंजबिहारी राय एवं युवा कवि विनय पाण्डेय बहुमुखी करेंगे। मीरजापुर, सोनभद्र का नेतृत्व कवि ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय एवं पवन कुमार सिंह एडवोकेट करेंगे।
काशी से दिल्ली तक स्वदेशी गौवंश प्रेमी सत्याग्रहियों के प्रमुख संयोजकत्रय क़ृषि श्रृषि श्रीप्रकाश सिंह रघुवंशी, कवि इंद्रजीत निर्भीक एवं श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश ने जानकारी दिया है कि पूर्वांचल के समस्त जनपदों से सैकड़ों सत्याग्रही, ट्रेन एवं सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। दिल्ली में सत्याग्रह का प्रमुख नेतृत्व सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजर्षी जयपाल नयाल सनातनी हैदराबादी के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर स्वदेशी गौवंश को निःशुल्क चारा -उपचार, स्वदेशी गौवंश के उपचार के लिए निःशुल्क मोबाईल एम्बुलेंस सुविधा, स्वदेशी गौवंश रक्षा मंत्रालय का गठन करवाकर उन्हें और उनके पालकों को प्रोत्साहित करने,गौकशी, गौ-तस्करी में लिप्त लोगों के ऊपर धारा 302 के अन्तर्गत कठोर कार्रवाई, फांसी देने सहित अनेकों विंदुओं पर ध्यानाकर्षण किया जाएगा। उक्त सत्याग्रह की अनुमति शासन, प्रशासन से मिलचुकी है। उक्त यात्रा में शामिल होने के इच्छुकजन मोबाईल नम्बर -9450364292 या 6306057870 पर संपर्क कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करवा सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]