♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विज्ञान प्रदर्शनी में एपीजे अब्दुल कलाम हाउस प्रथम,सरदार पटेल द्वितीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम अभिषेक कुमार जी

G R news network
गाजीपुर जमानियां लोदिपुर स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में स्पर्धा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा को दिखाया।विद्यार्थियों के कई मॉडल आकर्षण के केंद्र रहे।मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।प्रथम पुरस्कार एपीजे अब्दुल कलाम हाउस, फ्यूचर ट्रांसपोर्टेशन प्रोजेक्ट को दिया गया और दूसरा पुरस्कार सरदार पटेल हाउस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को दिया गया तथा
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संसद भवन,बुलेट ट्रेन,वाटर फाउंटेन,राम मंदिर, ऊर्जा संरक्षण ,ग्लोबल वार्मिंग,हाइड्रो विधुत सहित विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाया।अतिथियों ने मॉडल का अवलोकन किया।एसडीएम ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनका विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि उनको वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रतिभाग कराया जाए। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य ने बच्चों को अपने शब्दों से प्रोत्साहित किया।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश मौर्य,प्रधानाचार्य एलडी जेना,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा,सुभाष मौर्य सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]