
थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल एवं12 कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 04.07.2026 को उ0नि0 श्री रणजीत सिंह मय हमराह द्वारा टीवीएस मोटरसाईकिल एजेंसी के पास चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 164/26 धारा 308(5),351(3) बी.एन.एस. व 30 आयुध अधिनियम 1959 से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद लाईसेंसी पिस्टल व 12 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण* –
मनोज सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम झोटना थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 47 वर्ष
*आपराधिक इतिहास* – मु0अ0सं0 164/26 धारा 351(3) बीएनएस व 30 आयुध अधिनियम 1959, 308(5) बी.एन.एस. थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर ।
*बरामदगी* –
01 अदद लाईसेंसी पिस्टल 0.32 बोर मय 12 अदद जिंदा कारतूस ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
उ0नि0 श्री रणजीत सिंह मय हमराह थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर 






