
*छठ महापर्व पर सूर्योदय के उपरान्त उदीयमान सूर्य देव को अर्घ्य देकर जनपद गाजीपुर में शांति व सौहार्दपूर्वक मनाया गया महापर्व छठ ।* *छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत छठ पूजा घाटों पर भ्रमणशील रहकर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया गया ।* *जनपद में सभी अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया*

*GRNews डिजिटल मीडिया* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर दिनांक 28.10.2025 को लोक आस्था व सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के दृष्टिगत श्रीमान जिलाधिकारी गाजीपुर व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख छठ पूजा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण/भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा महापर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया । छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा जैसे सभी व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया गया । छठ पर्व के दौरान घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है तथा श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसके लिए पुलिस बल, पीएसी, जल पुलिस, अग्निशमन दल, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, स्थानीय प्रशासन एवं बचाव दल आदि सभी घाटों पर मौजूद रहे । घाटों/ पूजा स्थलों पर भीड़ प्रबन्धन हेतु पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था तथा ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है । इस दौरान अपर जिलाधिकारी ,अपर पुलिस अधीक्षक नगर, उपजिलाधिकारी नगर व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मय फोर्स मौजूद रहे ।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी पुलिस अधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए पर्व को सकुशल संपन्न कराया जा रहा है । । अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सैदपुर/मुहम्मदाबाद/कासिमाबाद/जमानिया/भुड़कुड़ा व जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा विभिन्न थानाक्षेत्रांतर्गत घाटों पर भ्रमणशील रहकर निरीक्षण करते हुए छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराया गया
छठ महापर्व के दृष्टिगत महत्वपूर्ण घाटों पर मिशन शक्ति फेज -5 अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा हेतु महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गयी, महोदय द्वारा जनपद वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जनमानस से अपील कि छठ पर्व को शांति, स्वच्छता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ मनायें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*
















