
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ राय ने लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता*

GR news networkवसीम रज़ा सहायक सम्पादक
गाज़ीपर* पंडित दीनदयाल जयंती के अवसर पर भजयुमो के ज़िला उपाध्यक्ष ऋषभ राय ने भाजपा के नीति में विश्वास रखने वाले कर्मठ सदस्यों को सदस्यता दिलाकर अभियान का हिस्सा बने। विदित हो कि
भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे भाजपा सदस्यता अभियान के दिन पंडित दीनदयाल जी के जयंती के अवसर पे विशेष अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष ऋषभ राय ने अपने प्रभार बूथ मुबारकपुर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ो लोगो को सदस्यता दिलाई और मुहिम का हिस्सा बने। इस मौक़े पर ज़िला उपाध्यक्ष ऋषभ राय ने कहा कि पूरे देश में इस सदस्यता अभियान को पर्व के रूप में मनाया जा रहा, जिसमें अपने ख़ुशी से लोग सदस्यता ग्रहण करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है और काफ़ी उत्साहित दिख रहे है। लोग भाजपा के साथ जुड़ना यानी पंडित दीनदयाल जी के विचारों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। इस मौक़े पर बंसत राजभर, राधेश्याम राजभर, मनोज राजभर, कार्तिक चौबे, देवेंद्र कुमार, अच्छेलाल, मोहित, ग्रीस रोहित राजभर, रवि कुमार, राजकुमार आदि लोग मौजूद रहे।








