
*एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों प्रह्लाद राजभर व रोमित पाल का हुआ सम्मान

*GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर : एशिया कप विजेता अंडर-18 भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी प्रह्लाद राजभर और रोमित पाल का बुधवार को गाजीपुर में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। दोनों खिलाड़ियों को जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टीम की इस सफलता में गाजीपुर के होनहार खिलाड़ियों प्रह्लाद राजभर और रोमित पाल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय देकर जिले और देश का नाम रोशन किया।
समारोह में उपस्थित खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रह्लाद और रोमित की उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे खेलों के प्रति नई पीढ़ी का उत्साह बढ़ेगा।
प्रह्लाद राजभर और रोमित पाल मेघबरन सिंह स्टेडियम, गाजीपुर के खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमी उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।







