*शाहनवाज खां उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत**

लखनऊ 8 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शाहनवाज आलम, ने गाजीपुर जिले के ताजपुर कुर्रा निवासी शाहनवाज खां को प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। शाहनवाज खां के इस मनोनयन पर गाजीपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यो ने सभी को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष, रईस अहमद ,जियाउल हक, खुर्शीद आलम ,रविंद्र नाथ चौहान ,राजेश गुप्ता ,मोहम्मद शाहिद ,अजय माइकल, इस्लाम मास्टर, शुरू मैनुद्दीन, राशिद हाशमी ,महबूब निशा ,आदि उपस्थित रहे।









